दलालों ने 10 लड़कियों को दिल्ली में बेचा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुजर्य पासवान गुमला :रायडीह प्रखंड के रमजा व कोंडरा गांव की 10 लड़कियों को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया है. किसी को छह साल तो किसी को 10 साल पहले ठग कर दिल्ली ले जाया गया था. जब इन लड़कियों को दिल्ली में बेचा गया, उस समय सभी की उम्र 15 से 16 साल […]
विज्ञापन
दुजर्य पासवान
गुमला :रायडीह प्रखंड के रमजा व कोंडरा गांव की 10 लड़कियों को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया है. किसी को छह साल तो किसी को 10 साल पहले ठग कर दिल्ली ले जाया गया था. जब इन लड़कियों को दिल्ली में बेचा गया, उस समय सभी की उम्र 15 से 16 साल थी. अब सभी की उम्र 24 से 26 साल हो गया है. 10 में से चार लड़कियों के परिजनों ने सीडब्ल्यूसी के कार्यालय में पहुंच कर लिखित कंपलेन किया है. जिसमें सभी ने अपनी बेटियों को दिल्ली से लाने की गुहार लगायी है.
रमजा अमेराटोली गांव के विश्रम उरांव की बेटी मीरा कुमारी, तारा लोया कोंडरा के स्व झापुड़ मुंडा की बेटी विमला कुमारी, रमजा के स्व बहाल सिंह की बेटी बालो कुमारी व रमजा के स्व दादो मुंडा की बेटी भिखनी कुमारी को दलालों ने 10 साल पहले दिल्ली में बेचा है. परिजनों ने कहा है कि बेटी को देखना चाहते हैं. लेकिन दलाल चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा निवासी मंजु कुमारी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. वह अभी दिल्ली में ही है. वह कभी-कभी गांव आती है. मंजु जब भी दिल्ली से आती है. किसी ने किसी लड़की को ठग कर ले जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










