संत मोनिका पर्व 24 को, होंगे कई कार्यक्रम

संत मोनिका पर्व 24 को, होंगे कई कार्यक्रम
गुमला. गुमला में ख्रीस्त विश्वासी 24 अगस्त को संत मोनिका पर्व मनायेंगे. उस दिन गुमला में महिला काथलिक सभा की तरफ से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. संत मोनिका पर्व दिवस का शुभारंभ संत पात्रिक महागिरजा में प्रात:कालीन पवित्र मिस्सा के साथ होगा. सभा की सभानेत्री जयंती तिर्की व सचिव दिव्या सरिता मिंज ने बताया कि संत पात्रिक महागिरिजा में सुबह छह बजे गुमला धर्मप्रांत के बिशप स्वामी लिनुस पिंगल एक्का द्वारा पवित्र मिस्सा की जायेगी. पवित्र मिस्सा से पूर्व दीपनगर के विश्वासियों द्वारा प्रवेश नाच के स्वागत के बीच बिशप स्वामी व अन्य पुरोहितों को वेदी तक ले जाया जायेगा, जहां दीप प्रज्ज्वलन के बीच संत मोनिका की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा. इस दौरान प्रभात नगर के विश्वासियों द्वारा बाइबल जुलूस निकाला जायेगा. इसके बाद पवित्र मिस्सा बलिदान किया जायेगा. पवित्र मिस्सा के बाद हॉफमैन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें धार्मिक नाच, संत मोनिका की जीवनी पर पुराना व नया व्यवस्थान पर झांकी, नागपुरी नाच, आदिवासी नाच, आधुनिक नाच समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन पवित्र मिस्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभा के सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी हैं व तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




