ePaper

गुमला में छात्रा से गैंग रेप, चार पर मामला दर्ज

Updated at : 02 Dec 2014 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला में छात्रा से गैंग रेप, चार पर मामला दर्ज

गुमला :गुमला थाना से 15 किमी दूर तीन लड़कों ने सातवीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया. सहेली के घर से छात्रा को उठा कर नदी किनारे ले गये. दुष्कर्म के बाद नग्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये. घटना रविवार रात की है. इस सिलिसिले में पीड़िता ने सोमवार को गुमला थाने में […]

विज्ञापन
गुमला :गुमला थाना से 15 किमी दूर तीन लड़कों ने सातवीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया. सहेली के घर से छात्रा को उठा कर नदी किनारे ले गये. दुष्कर्म के बाद नग्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये. घटना रविवार रात की है. इस सिलिसिले में पीड़िता ने सोमवार को गुमला थाने में सहेली समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुख्य आरोपी गांव का ही करमचंद उरांव है. अन्य आरोपियों में शिव उरांव, लालू उरांव व गांव की अन्य लड़की है.
तीनों आरोपी फरार : प्राथमिकी के मुताबिक, सहेली के कहने पर पीड़िता रात में घर से निकली थी. घर के बाहर अंधेरे में खड़े करमचंद, शिव व लालू उसे उठा कर ले गये. जब ये लोग पीड़िता को उठा कर ले जा रहे थे, तो उसकी सहेली वहां से भाग गयी. छात्रा के घरवालों को भी इसकी सूचना नहीं दी. इसके बाद तीनों युवक लड़की को जबरन उठा कर नदी के किनारे ले गये. देर रात तक जब छात्र घर नहीं लौटी, तो उसके परिजन खोजने निकले. रात 12 बजे नदी के किनारे आवाज सुन कर जब वे लोग वहां पहुंचे, तो तीनों युवक वहां से भाग गये. सोमवार को महिला पुलिस की सुरक्षा में लड़की को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola