टोटो में नाली विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने करायी प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2026 10:17 PM

विज्ञापन

टोटो में नाली विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

टोटो (गुमला). टोटो थाना क्षेत्र में नाली व पानी निकासी के विवाद ने बीती रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुस कर हमला, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और छिनतई के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के मोहम्मद अशफाक ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 27 मई की रात करीब आठ बजे मोहम्मद मुस्लिम मियां और उनके पुत्र मोजाहिद उर्फ राजू, साजिद व सोहेल उनके घर के पीछे पहुंचे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए गाली-गलौज करने लगे. सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि मोजाहिद उर्फ राजू ने ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे दुकानदारी के 26,437 रुपये भी छीन लिए. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई मुश्ताक को भी चोट लगी. अशफाक ने आवेदन में कहा है कि उनके घर के पीछे पानी निकासी के लिए बनाये गये चेंबर में आरोपियों ने मिट्टी भर दी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा. दूसरे पक्ष के मोजाहिद हुसैन ने भी टोटो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि नाली पाइप लाइन को लेकर हुए विवाद के बाद क्यूम मियां, अशफाक आलम, मुश्ताक आलम, इस्तियाक आलम उर्फ पम्मू और इरफान आलम हथियार लेकर उनके घर पहुंचे. आरोपियों ने पहले पीछे का दरवाजा तोड़ा और फिर घर में घुस कर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया. मोजाहिद के अनुसार लोहे की रॉड, लाठी व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें, उनकी मां समशा खातून, नाहित अख्तर और साजिद हुसैन को घायल कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 60 वर्षीय मां, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं. उन्हें भी धक्का देकर घायल किया गया. प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उनकी मां के गले से करीब 38 ग्राम वजन की सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया गया, जिसकी कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये है. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद टोटो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola