घर के आंगन में पड़ा मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
घर के आंगन में पड़ा मिला युवक का शव

घर के आंगन में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन

रायडीह. सुरसांग थाना के कोंडरा सेमरटोली निवासी 26 वर्षीय डेविड केरकेट्टा की मौत हो गयी है. डेविड केरकेट्टा पिछले तीन साल से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था और अपने बड़े भाई प्रशांत केरकेट्टा के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बगल के मकान में अकेले रहता था. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सुरसांग पुलिस गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची और अनुसंधान अधिकारी टिकेंद्र ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया. शव गृह की दूरी लगभग 50 किमी होने से सुरक्षा व नियमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने चौकीदार सुखराम और सुशोन उरांव की निगरानी में शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

एक दर्जन दोपहिया वाहन जब्त

पालकोट. पालकोट पुलिस ने थाना के मुख्य गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया. थाना प्रभारी तरुण कुमार के निर्देश पर चले अभियान में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले, बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ने वाले और ट्रिपल लोडिंग कर चल रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी. इसके अलावा कई चालक दोपहिया वाहन चलाते वक्त नशापान (शराब के नशे) की हालत में पाये गये. पालकोट पुलिस ने इन सभी लापरवाह चालकों के 12 वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया और आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए चालान व जुर्माना के लिए डीटीओ कार्यालय गुमला भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola