जिले के बैंकों में 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Updated at : 09 Jan 2020 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के बैंकों में 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

गुमला : गुमला के सभी बैंक बंद रहे. सिर्फ स्टेट बैंक में लेन देन का काम हुआ है. बाकी सभी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे और अपनी मांगों को लेकर बैंक बंद कर गेट के समीप कर्मियों ने प्रदर्शन किया. बैंकों के बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई है. हड़ताल के कारण पूरे […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला के सभी बैंक बंद रहे. सिर्फ स्टेट बैंक में लेन देन का काम हुआ है. बाकी सभी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे और अपनी मांगों को लेकर बैंक बंद कर गेट के समीप कर्मियों ने प्रदर्शन किया. बैंकों के बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई है. हड़ताल के कारण पूरे गुमला में करीब 20 करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है. एलडीएम एसके साय ने बताया कि सिर्फ गुमला के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में करीब दो करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ है.

वहीं पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपये व एलआइसी में करोड़ों रुपये का कामकाज नहीं हुआ है. एलडीएम ने बताया कि सभी जगह कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे. बैंक ऑफ इंडिया के सभी बैंक कर्मी व कर्मचारी बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिनी हड़ताल पर रहे. मौके पर नंदिता प्रसुन्न, कुकेश कुमार, बर्चना कुमारी, लक्ष्मी नारायण राम, रंजीत साहू, नवल किंडो, सुजाता कुमारी, छोटू नायक, रजनी कुमारी, शनियारों देवी समेत बैंक कर्मी व कर्मचारी मौजूद थे.
हड़ताल से बैंकों में लटका रहा ताला : भरनो. राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों की हड़ताल के कारणभरनो के विभिन्न बैंकों में बुधवार को ताला लटका रहा, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. भरनो के बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक एवं को-आॅपरेटिव बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. दूरदराज क्षेत्रों से बैंक के काम से पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा.
बिना काम कराये बैंक से लौटे लोग : डुमरी. राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में डुमरी प्रखंड के विभिन्न बैंकों के कर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे. प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैंक व को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. वहीं प्रखंड के दूरदराज क्षेत्रों से अपने काम को लेकर बैंक पहुंचने वाले लाेगों को हड़ताल के कारण बिना काम कराये ही लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola