गुमला : पेड़ से गिरी महिला, मासूम बेटी के सामने तोड़ा दम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 8:43 PM
दुर्जय पासवान, गुमला बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव की सुनीता देवी की गुरुवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. वह महुआ पेड़ में डोरी तोड़ने के लिए चढ़ी थी. तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ के नीचे गिर गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जिस समय […]
दुर्जय पासवान, गुमला
बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव की सुनीता देवी की गुरुवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. वह महुआ पेड़ में डोरी तोड़ने के लिए चढ़ी थी. तभी उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ के नीचे गिर गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जिस समय सुनीता पेड़ से गिरी. उस पेड़ के नीचे उसके पांच वर्षीय बेटी अनुजा कुमारी बैठी हुई थी, जो कि अपनी मां के पेड़ से नीचे उतरने का इंतजार कर रही थी.
लेकिन अचानक अपनी मां को पेड़ से नीचे गिरते देख वह रोने लगी. कुछ देर तक अनीता का सांस चला. इसके बाद अपनी बेटी के आंखों के सामने उसने दम तोड़ दिया. जब शाम तक अनीता घर नहीं पहुंची तो परिजन व गांव के लोग अनीता को खोजने निकले. पेड़ के समीप पहुंचे तो अनीता को मृत पाया और बच्ची को रोते हुए देखा.
यहां बता दें कि मृतका सुनीता देवी के पति सुरजन सिंह की भी पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. अनीता अपने घर में सास लाली देवी के साथ रहती थी. अब परिवार में मृतक के पुत्री एवं सास ही रह गये हैं. काफी गरीब के परिवार हैं. उसका जीविका का कोई साधन नहीं है. ग्रामीणों ने गांव में ग्राम सभा का बैठक कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया और शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










