सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का समापन

Updated at : 21 Apr 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण  का समापन

गुमला : लोकसभा चुनाव को लेकर गुमला जिले से प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ, जिसमें जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी कार्यों की निगरानी करने के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के […]

विज्ञापन

गुमला : लोकसभा चुनाव को लेकर गुमला जिले से प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ, जिसमें जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी कार्यों की निगरानी करने के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी सेक्टर पदाधिकारियों के मोबाइल फोन में एमडब्ल्यूइ मोबाइल वर्कफोर्स इसेंशियल नामक जीपीएस ट्रैकिंग एप इंस्टॉल किया गया है.

मतदान के दो दिन पहले से सभी सेक्टर पदाधिकारियों को रियल यूजर आइडी और पासवर्ड मुहैया कराया जायेगा और इसकी ट्रैकिंग जिला नियंत्रण कक्ष से की जायेगी. प्रशिक्षण में गुमला के ई-मर्चेन्ट मैनेजर विजय कुमार सिन्हा, स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह यूआइडी के डीपीओ सैफुल्ला अंसारी सहित सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola