ePaper

गुमला : करंट लगने से युवक की मौत

Updated at : 16 Apr 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : करंट लगने से युवक की मौत

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के खड़ियापाड़ा निवासी प्रकाश बाड़ा (25) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की रात की है. हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में प्रकाश के भाई प्यारा […]

विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के खड़ियापाड़ा निवासी प्रकाश बाड़ा (25) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की रात की है. हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में प्रकाश के भाई प्यारा बाड़ा ने बताया कि रविवार की रात आइपीएल मैच देखने के बाद गर्मी लगने के कारण मेरा भाई अपने घर की छत पर चढ़ा था. वहीं छत में ही घर का बिजली का तार टूट कर गिरा था. अंधेरा होने के कारण वह तार को देख नहीं पाया, जिसकी चपेट में अा गया.

आनन-फानन में अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. प्रकाश बाड़ा इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola