ePaper

गुमला : चुनाव कराने के लिए सरकारी कार्यालयों में खर्च होंगे 47.66 करोड़

Updated at : 12 Apr 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : चुनाव कराने के लिए सरकारी कार्यालयों में खर्च होंगे 47.66 करोड़

दुर्जय पासवान गुमला : राज्य सरकार के निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव 2019 के सफल संचालन के लिए सभी 24 जिलों को कार्यालय व्यय के लिए राशि आवंटित की है. आवंटित राशि से सभी जिलों में लोकसभा चुनाव कराना है. 10 अप्रैल को राशि आवंटन की जानकारी सभी जिलों को दे दी गयी है. सभी […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : राज्य सरकार के निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव 2019 के सफल संचालन के लिए सभी 24 जिलों को कार्यालय व्यय के लिए राशि आवंटित की है. आवंटित राशि से सभी जिलों में लोकसभा चुनाव कराना है.

10 अप्रैल को राशि आवंटन की जानकारी सभी जिलों को दे दी गयी है. सभी 24 जिलों को 47 करोड़ 66 लाख 18 हजार रुपये का आवंटन किया गया है. इसमें सबसे अधिक आवंटन हजारीबाग जिला को पांच करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये प्राप्त हुआ है.

वहीं, सबसे कम आवंटन सिमडेगा जिला को 65 लाख 55 हजार रुपये मिला है. इस संबंध में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने सभी जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय व्यय के लिए आवंटित की गयी राशि की जानकारी दी है.

जिला का नाम और आवंटित राशि (रुपये में)

साहेबगंज 18591000

पाकुड़ 11820000

दुमका 15382000

देवघर 22584000

गोड्डा 15318000

जामताड़ा 11394000

कोडरमा 9840000

हजारीबाग 58875000

रामगढ़ 20820000

चतरा 22389000

गिरिडीह 38197000

बोकारो 20709000

पूर्वी सिंहभूम 26315000

सरायकेला खरसांवा 18197000

पश्चिम सिंहभूम 20206000

रांची 31417000

खूंटी 6917000

गुमला 12000000

सिमडेगा 6555000

लोहरदगा 12300000

लातेहार 9600000

पलामू 23612000

गढ़वा 12975000

कुल 476618000

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola