इंजीनियर पहुंचे बंगरू, टूटे पुलिया का निरीक्षण किया

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 10:11 PM

विज्ञापन

इंजीनियर पहुंचे बंगरू, टूटे पुलिया का निरीक्षण किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालकोट

दिशा की जिला स्तरीय बैठक में पालकोट प्रखंड के बंगरू पंचायत अंतर्गत कुरा गांव एवं महंगू बांध के समीप पुल टूटने के मामले को प्रमुखता से उठाये जाने के बाद रविवार को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के इंजीनियर उमेश कुमार ने टूटे हुए पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रमुख सोनी लकड़ा, पंचायत की मुखिया पूनम एक्का, सुशील लकड़ा, ऐंजलिता बड़ा, जगदीश साहू, दिलमोहन साहू समेत ग्रामीण मौजूद रहे. ज्ञात हो कि प्रमुख द्वारा दोनों टूटे पुलिया के संबंध में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया था. कुरा गांव में पक्की सड़क का पुलिया बह गया है, जबकि महंगू बांध के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है. कुरा गांव के पक्की सड़क का पुलिया बहने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया. वहीं महंगू बांध के समीक्ष क्षतिग्रस्त पुलिया को तत्काल मरम्मती की आवश्यकता है. प्रमुख द्वारा इस मामले को उपायुक्त व उप विकास आयुक्त के समक्ष रखे जाने के पश्चात दिशा की बैठक में प्रमुख से इस मुद्दे को उठाया गया. मामले में सांसद सह दिशा अध्यक्ष सुखदेव भगत ने उपायुक्त गुमला को आवश्यक निर्देश दिया था. जिसके आलोक में इंजीनियर उमेश कुमार बंगरू गांव पहुंचकर पुलिया का जायजा लिया. इंजीनियर ने बताया कि एक माह के अंदर दोनों जगहों पर पुलिया बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola