दो साल पुराने अवैध बालू भंडारण का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो साल पुराने अवैध बालू भंडारण का आरोपी गिरफ्तार

दो साल पुराने अवैध बालू भंडारण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

गुमला. अवैध खनन एवं बालू के अवैध भंडारण से जुड़े दो वर्ष पुराने मामले में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले के फरार आरोपी फोरी तिगरा निवासी सुखदेव साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में खनन विभाग और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडरिया गांव स्थित नदी किनारे छापामारी अभियान चलाया था. जांच के दौरान वहां करीब एक लाख 35 हजार रुपये मूल्य की बालू अवैध रूप से भंडारित मिली थी. अधिकारियों ने मौके पर बालू जब्त कर मामले की जांच शुरू की थी. जांच के उपरांत अवैध बालू भंडारण के आरोप में अटरिया निवासी संदीप रॉय, सुखदेव साहू समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी. हाल ही में लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज करते हुए सुखदेव साहू को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola