वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 09 Mar 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के खटवा पुल के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में महावीर गोप (28) की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजवाया. शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में मृतक के जीजा लीलू […]

विज्ञापन

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के खटवा पुल के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में महावीर गोप (28) की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजवाया. शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

घटना के संबंध में मृतक के जीजा लीलू गोप व बहन तारा देवी ने बताया कि महावीर कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था. वह गुरुवार की शाम पैदल घूमने के निकला था. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस से रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत की खबर मिली. पुलिस वालों ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola