गुमला : 6वीं की छात्रा को दो अधेड़ों ने बनाया हवश का शिकार, छात्रा हुई गर्भवती

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला के बसिया प्रखंड की एक नाबालिक लड़की के साथ दो अधेड़ व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता छठवीं कक्षा की छात्रा है. घटना तीन माह पहले दशहरा पर्व के समय की है. जब लड़की का तीन माह का गर्भ ठहर गया, तो इसकी जानकारी परिजनों […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला के बसिया प्रखंड की एक नाबालिक लड़की के साथ दो अधेड़ व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता छठवीं कक्षा की छात्रा है. घटना तीन माह पहले दशहरा पर्व के समय की है. जब लड़की का तीन माह का गर्भ ठहर गया, तो इसकी जानकारी परिजनों को हुई.
घटना की जानकारी के बाद सोमवार को परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और दोनों पड़ोसी आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी गांव से फरार हैं. पीड़िता ने पड़ोसी रामचरण महतो व अमरू साहू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है.
दर्ज आवेदन में पीड़िता ने कहा कि दशहरा पूर्व की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह घर के समीप खड़ी थी. उस समय माता पिता घर में नहीं थे. लड़की को छुरी का भय दिखाकर उसे आरोपी रामचरण अपने खाली पड़े मकान में ले गया. जहां ले जाकर दोनों अधेड़ों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया.
उसने बताया कि दुष्कर्मियों ने दुष्कर्म के पूर्व उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. ताकि वह चिल्ला न सके. इधर, केस दर्ज होने के बाद एसडीपीओ दीपक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है. पुलिस आरोपी को पकड़ने उन दोनों के घर गये थे. परंतु दोनों घर से गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




