ePaper

गुमला : यहां नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा पदार्थ, मंदिर बनाने को लेकर होगी बैठक

Updated at : 16 Dec 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : यहां नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा पदार्थ, मंदिर बनाने को लेकर होगी बैठक

दुर्जय पासवान गुमला : गुमला प्रखंड के कोयनारा गांव में एक नीम के पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है. यह सिलसिला बीते छह दिनों से जारी है. इस घटना को देख कर लोगों की आस्था पेड़ पर बढ़ गयी है. हर रोज दूर-दराज के गांवों से लोग पेड़ की पूजा करने पहुंच रहे […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : गुमला प्रखंड के कोयनारा गांव में एक नीम के पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है. यह सिलसिला बीते छह दिनों से जारी है. इस घटना को देख कर लोगों की आस्था पेड़ पर बढ़ गयी है. हर रोज दूर-दराज के गांवों से लोग पेड़ की पूजा करने पहुंच रहे हैं.

कई लोगों ने इसे संग्रह कर अपने घरों में रखा है. लोग अंधविश्वास में इस घटना को भगवान का चमत्कार मान रहे हैं. यहां बता दें कि इसी प्रकार गुमला शहर से सटे सोसो मोड़ के समीप पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलने के बाद वहां मंदिर निर्माण की तैयारी चल रही है. सोसो मोड़ के बाद पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलनेवाला कोयनारा दूसरा गांव है.

गांव के बबलू साहू ने बताया कि छह दिन पहले गांव के कुछ लोग घूमने आये थे. उस दौरान पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलते देखा. यह खबर कोयनारा के अलावा आसपास के कई गांवों में फैल गयी. इसके बाद लोग यहां पूजा-पाठ करने पहुंच रहे हैं. लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है. बबलू ने कहा कि लोग चाहते हैं कि जिस पेड़ से दूध निकल रहा हैं. वहां मंदिर बने. इसके लिए गांव में बैठक कर शीघ्र मंदिर निर्माण का निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola