ePaper

गुमला : 24 घंटे बाद मौत से हार गया राजस्व कर्मचारी सोनू, हुआ था दर्दनाक हादसा

Updated at : 05 Oct 2018 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : 24 घंटे बाद मौत से हार गया राजस्व कर्मचारी सोनू, हुआ था दर्दनाक हादसा

दुर्जय पासवान@गुमला गुमला शहर के जवाहर नगर निवासी विपुल कुमार उर्फ सोनू (30 वर्ष) आखिरकार 24 घंटे बाद मौत से हार गये. रांची के रिम्स अस्पताल में सोनू ने अंतिम सांस ली. सोनू सिसई ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी थे. गुरुवार की शाम को सोनू व सिसई का ही कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार बाइक से गुमला […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान@गुमला

गुमला शहर के जवाहर नगर निवासी विपुल कुमार उर्फ सोनू (30 वर्ष) आखिरकार 24 घंटे बाद मौत से हार गये. रांची के रिम्स अस्पताल में सोनू ने अंतिम सांस ली. सोनू सिसई ब्लॉक में राजस्व कर्मचारी थे. गुरुवार की शाम को सोनू व सिसई का ही कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार बाइक से गुमला आ रहे थे. तभी गुमला शहर से तीन किमी दूर एरोड्रम के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों सड़क पर गिर गये.

काफी देर तक दोनों सड़क पर गिरे रहे. तभी रांची से गुमला आ रहे केओ कॉलेज गुमला के प्राचार्य ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने सोनू की जांच के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया. सोनू का सिर फट गया था. ब्रेन तक छेद हो गया था.

गुरुवार की रात को ही परिजन रांची के मेडिका अस्पताल ले गये. 20 घंटे बाद मेडिका अस्पताल ने जवाब दे दिया. इसके बाद सोनू को परिजन रिम्स ले गये. जहां शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे सोनू की मौत हो गयी. सोनू की मौत से गुमला में शौक की लहर है.

रिश्‍तेदार बलिराम पासवान ने बताया कि सोनू सड़क हादसे के बाद 24 घंटे तक मौत से जंग लड़ता रहा. लेकिन सिर पर गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola