1996 का सपना अब होगा पूरा, बिहार में इस रूट पर नई रेल लाइन के लिए टेंडर जारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Mar 2026 5:52 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Railway Project: समस्तीपुर रेल मंडल में अलौली से चेरा खेड़ा के बीच नई ब्रॉड गेज रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए रेलवे ने 211 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया है. यह परियोजना अलौली से कुशेश्वरस्थान रेल लाइन का हिस्सा है. इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
Bihar Railway Project: बिहार के अलौली से चेरा खेड़ा के बीच करीब 4.5 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉड गेज रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस काम के लिए रेलवे ने 211.41 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. यह प्रोजेक्ट अलौली से कुशेश्वरस्थान के बीच बनने वाली रेल लाइन का हिस्सा है.
प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारी ने क्या बताया
रेलवे अधिकारी ने बताया कि अलौली से कुशेश्वरस्थान तक पुल और रेल लाइन निर्माण के लिए कुल 1384.16 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. इस पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.
पहले इस रेल परियोजना की कुल लंबाई 42.308 किलोमीटर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 40.953 किलोमीटर कर दिया गया. फिलहाल अलौली से चेरा खेड़ा के बीच निर्माण काम के लिए काम शुरू हो गया है. चेरा खेड़ा से कुशेश्वरस्थान तक के हिस्से के लिए भी जल्द ही टेंडर और अनुबंध जारी होने की संभावना है.
यह रेल लाइन खगड़िया और दरभंगा जिलों से होकर गुजरेगी. परियोजना को पूरा करने के लिए करीब 301 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी फेज वाइज तरीके से जारी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कटाव की समस्या है इस इलाके में
अलौली से आगे करीब 15 किलोमीटर का हिस्सा करेह, कोसी और कमला बलान नदियों के तटबंधों के पास से गुजरता है. इस इलाके में हर साल बाढ़ और कटाव की समस्या रहती है. इसलिए यहां पुल और तटबंधों का डिजाइन जल विशेषज्ञों के अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो.
इस रेल परियोजना का प्रस्ताव पहली बार 1996-97 में आया था, तब इसकी अनुमानित लागत 78.21 करोड़ रुपये थी. बाद में कई बार संशोधन हुआ और अब इसकी कुल लागत बढ़कर 1384.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 2 दिन खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
बिहार के इस जिले में पानी पीते ही उल्टी करने लगे 12 बच्चे, स्कूल में हड़कंप, क्या बोले डॉक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










