Darbhanga: सिंगापुर में कलाकारों ने बिखेरी मिथिला की संस्कृति, प्रदर्शन को मिली सराहना

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के सृष्टि फाउंडेशन के युवा कलाकारों ने सिंगापुर में 'ऋतु चक्र' कार्यक्रम में अपनी कला का जादू बिखेरा. गुरु जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य और मिथिला की लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रस्तुतियों के बाद सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Mithila Culture Singapore: सृष्टि फाउंडेशन, दरभंगा के कलाकारों ने सिंगापुर में आयोजित ऋतु चक्र कार्यक्रम में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. गुरु जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में नौ बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य और मिथिला की लोकसंस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के बाद टोली प्रबंधक सहित कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिंगापुर में पेश की मिथिला की लोकसंस्कृति

बिझार सिंगापुर संस्था की ओर से आयोजित ऋतु चक्र कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि अरविंद श्रीवास्तव, द्वितीय सचिव (वाणिज्य एवं वीजा), भारतीय उच्चायोग, सिंगापुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी में शिव स्तुति और सीता हरण की जीवंत प्रस्तुति दी.

इसके साथ ही मिथिला की संस्कृति में रचे-बसे लोक नृत्यों की समेकित प्रस्तुति भी दी गयी. कलाकारों ने शिव विवाह, कजरी, झिझिया, छठ, सामा-चकेवा, राम विवाह और होली से जुड़े लोक नृत्यों के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया.

फोटो- 2परिचय- सम्मान के साथ कलाकारगण. | Prabhat Khabar Network
सम्मान के साथ कलाकार | Prabhat Khabar Network

कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा. पारंपरिक नृत्य और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ मिथिला की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को भी सिंगापुर के मंच पर प्रस्तुत किया.

सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कलाकारों को उनके प्रदर्शन के लिए सराहना मिली.

जयप्रकाश पाठक समेत कलाकार सम्मानित

माधोपट्टी ग्राम निवासी विनोद नारायण पाठक और शिव दुलारी देवी के पुत्र एवं सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक को डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

गुरु जयप्रकाश पाठक के सानिध्य में सत्यम कुमार झा, सुबोध दास, ऋतु रानी, ऋषिका भारती, अंकिता झा, निशा कुमारी सिंह, विद्या अग्रवाल और श्रुति सिंह समेत अन्य कलाकारों को भी अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल में भैंस चोरी की जांच में बड़ा खुलासा, चोरी की पिकअप के साथ आरोपित गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन