Darbhanga: भैंस चोरी की जांच में बड़ा खुलासा, चोरी की पिकअप के साथ आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पिकअप के साथ गिरफ्तार भैंस चोर का आरोपी | Prabhat Khabar Network

कमतौल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें एक आरोपी चोरी की पिकअप के साथ पकड़ा गया. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Kamtaul News: कमतौल थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपित को चोरी की पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मब्बी थाना क्षेत्र के मखनाही गांव के वार्ड पांच निवासी गौरव कुमार पासवान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपित चोरी की पिकअप से भैंस चोरी कर दूसरे स्थान पर बेचता था. मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरी की पिकअप से करता था भैंस की चोरी

मिल्की गांव निवासी सुनीता देवी, पति भरत यादव ने 23 अगस्त को कमतौल थाना में भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार 21 अगस्त की रात घर के बगल स्थित कमरे में बंधी उनकी भैंस चोरी हो गयी थी.

मामले की जांच के दौरान स्थानीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान से पुलिस को पिकअप से भैंस ले जाने का सुराग मिला. इसके बाद पुलिस ने गौरव कुमार पासवान को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया.

जांच में पिकअप भी निकली चोरी की

पुलिस ने आरोपित के पास से पिकअप संख्या बीआर-06 जीइ-4470 बरामद की. जांच के दौरान पता चला कि यह पिकअप भी चोरी की है. वाहन चोरी को लेकर कमतौल थाना में कांड संख्या 215/26 दर्ज है.

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपित चोरी की पिकअप का इस्तेमाल भैंस चोरी करने और उसे दूसरे स्थान पर बेचने के लिए करता था. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपित

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश पर गौरव कुमार पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में हुई भैंस चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: श्यामा मंदिर के तालाब घाट पर महिलाओं ने की वरुण देव की सामूहिक पूजा, भक्ति में झूमा सिंधी समाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन