ePaper

मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

Updated at : 09 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

विज्ञापन

घाघरा. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रखंड घाघरा के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय समेत अन्य मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू कर दी. हड़ताल के दौरान कर्मी धरना देकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं. मनरेगा कर्मियों ने कहा है कि लंबे समय से उनका मानदेय लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बार-बार मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. बीते छह माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो आगामी 12 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जायेगी. कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

अफवाहों पर विश्वास न करें, संदिग्ध स्थिति में प्रशासन को सूचना दें

गुमला. हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर कुछ स्थानों पर मारपीट व अप्रिय घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं. इसको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा कानून को अपने हाथ में न लें. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचना दें. इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष 097981 48089 भी 24×7 सक्रिय है. प्रशासन ने विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि अज्ञात या अपुष्ट जानकारी के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या किसी प्रकार की हानि न पहुंचायें. ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त पाये जाने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola