सीएस ऑफिस के सामने खड़ी एंबुलेंस में लगी आग

सीएस ऑफिस के सामने खड़ी एंबुलेंस में लगी आग
गुमला. सदर अस्पताल गुमला स्थित सीएस ऑफिस के ठीक सामने खड़ी अस्पताल की एंबुलेंस में आग लग गयी, जिसमें पूरी एंबुलेंस जल कर नष्ट हो गयी. आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चला. हालांकि सीएस ऑफिस के कर्मियों ने एंबुलेंस को कंडम बताते हुए कहा कि लंबे समय से एंबुलेंस खड़ी थी. बताया जा रहा है कि जहां पास एंबुलेंस खड़ी थी, वहां पास कूड़ा-कचरा जमा है. किसी ने कूड़ा कचरा को जलाने के लिए आग लगायी होगी. यह आग एंबुलेंस तक पहुंच गयी और देखते ही देखते एंबुलेंस जल कर नष्ट हो गया. आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. सभी अधिकारी व कर्मी कार्यालय से बाहर निकल आये थे. हालांकि आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन तेज लपटों के कारण लोग आग बुझाने में नाकाम रहे और एंबुलेंस जल गयी.
12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत सोमवार को सिसई प्रखंड में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 12 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया, जिसमें ओ प्लस के चार यूनिट, ए प्लस के पांच यूनिट, बी प्लस के दो यूनिट व ओ माइनस के एक यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह रक्त विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों विशेषकर सिकल सेल व थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के उपचार में उपयोगी होगा. जिला प्रशासन ने संचालित अभियान का उद्देश्य जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




