सिसई व गुमला में जब्त बालू की हुई नीलामी

सिसई व गुमला में जब्त बालू की हुई नीलामी
गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत अंचल सिसई व गुमला के विभिन्न स्थानों से जब्त अवैध बालू का सोमवार को नियमानुसार नीलामी करायी गयी. नीलामी की प्रक्रिया अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नीलामी समिति में सदस्य के रूप में जिला खनन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल गुमला उपस्थित रहे. नीलामी में कुल 11 डाक वक्ताओं ने भाग लिया. नीलामी अंतर्गत लगभग 1,26,500 घनफीट जब्त बालू की नीलामी की गयी, जिसकी आरंभिक नीलामी राशि 16,19,200 निर्धारित की गयी थी. प्रतिस्पर्धी बोली के बाद यह राशि बढ़ कर 22,67,000 तक पहुंची, जिससे जिले को 6,47,800 का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ. इस दौरान अंचल सिसई के मौजा जलका में लगभग 46,000 घनफीट व मौजा पंडरानी में लगभग 40,000 घनफीट एवं अंचल गुमला के मौजा कोयंजारा में लगभग 29,500 घनफीट व मौजा सिलाफारी में लगभग 11,000 घनफीट जब्त बालू की नीलामी की गयी.
स्कूली बच्चों को बैग वितरित
गुमला. बैंक ऑफ इंडिया डीसी ऑफिस शाखा ने स्टार बॉडिंग इनिशिएटिव अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मवि चंदाली में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के प्रति प्रेरित करते हुए बताया गया कि इस प्रकार की पहल से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है तथा उनकी बुनियादी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिलता है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों व बैंक प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगा कर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस पहल से विद्यालय के बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




