गुमला : कुत्ते ने मासूम बच्ची समेत तीन लोगों को काटा, ग्रामीणों ने कुत्ते को मारकर शव को नदी में बहाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 9:27 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत बसिया प्रखंड के बोंगालोया गांव में एक कुत्ते ने तीन लोगों को बुरी तरह काट दिया है. इसमें तीन साल की बच्ची सोनी कुमारी व 14 साल के खुदी बघवार के चेहरे व शरीर के कई हिस्सों में कुत्ते ने दांत गड़ा दिये. मांस भी नोच लिया है. इन […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला अंतर्गत बसिया प्रखंड के बोंगालोया गांव में एक कुत्ते ने तीन लोगों को बुरी तरह काट दिया है. इसमें तीन साल की बच्ची सोनी कुमारी व 14 साल के खुदी बघवार के चेहरे व शरीर के कई हिस्सों में कुत्ते ने दांत गड़ा दिये. मांस भी नोच लिया है. इन दोनों का रेफरल अस्पताल बसिया में इलाज चल रहा है. दोनों की स्थिति नाजुक है. एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया गया है. वहीं सुकरा उरांव का इलाज गांव में हो ओझामति से कराया जा रहा है.
परिजन कुत्ते के जहर को कम करने के लिए झाड़फूंक करा रहे हैं. इधर, गुस्साये लोगों ने कुत्ते को मारकर कोयल नदी में शव को बहा दिया है. गांव के ईश्वर गोप ने बताया कि अचानक गांव में एक कुत्ता घुस आया और लोगों को दौड़ाने लगा. गांव के तीन लोगों को कुत्ते ने काटा है. इसमें दो लोगों को मैं अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहा हूं. एक व्यक्ति को परिजन गांव में झाड़फूंक करा रहे हैं. चूंकि कुत्ता खतरनाक हो गया था. इसलिए उसे मारकर उसके शव को नदी में बहा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










