गुमला के रायडीह प्रखंड में मिली अज्ञात लाश, गमछे से घोंटा गला फिर कुएं में फेंक दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : रायडीह प्रखंड के अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के कोजांग गांव के कुएं में शव मिली है. शव एक महिला का है महिला की उम्र लगभग 23 साल बतायी जा रही है. शव किसकी है इसकी अबतक पहचान नहीं हो पायी है. इस मामले पर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने कहा, गांव से […]
विज्ञापन
गुमला : रायडीह प्रखंड के अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के कोजांग गांव के कुएं में शव मिली है. शव एक महिला का है महिला की उम्र लगभग 23 साल बतायी जा रही है. शव किसकी है इसकी अबतक पहचान नहीं हो पायी है. इस मामले पर थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने कहा, गांव से कुछ दूरी पर पर सामुवेला बारला के कुएं में शव मिला है. इस कुएं का इस्तेमाल बंद कर दिया गया था. अज्ञात युवती ने जींस और टीशर्ट पहनी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने कहा, पहली नजर में लग रहा है जैसे युवती की गला घोंटकर हत्या की गयी फिर उसे कुएं में फेंक दिया गया. शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है. चुकि इस तरफ कोई आता नहीं है तो किसी की नजर इतने दिनों तक कुएं में पड़े शव पर नहीं पड़ी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन