ePaper

गुमला : चाचा की शादी में आयी छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 01 Jun 2018 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : चाचा की शादी में आयी छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

गुमला : घाघरा प्रखंड के अरंगी गांव में चाचा की शादी में शामिल होने आयी छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. घटना गुरुवार की देर रात की है. तीन किशोरों ने छात्रा को अगवा किया था. जिसमें एक किशोर ने रेप किया. अन्य दो किशोर जैसे ही रेप करने जा रहे थे. गांव […]

विज्ञापन

गुमला : घाघरा प्रखंड के अरंगी गांव में चाचा की शादी में शामिल होने आयी छठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. घटना गुरुवार की देर रात की है. तीन किशोरों ने छात्रा को अगवा किया था. जिसमें एक किशोर ने रेप किया. अन्य दो किशोर जैसे ही रेप करने जा रहे थे. गांव के लोग पहुंच गये. ग्रामीणों को देख तीनों युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये.

शुक्रवार की सुबह को ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ा और थाने में लाकर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस प्रकार हुई घटना

जानकारी के अनुसार पीड़िता लोहरदगा जिला में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई करती है. कुछ दिन पहले वह अपने चाचा की शादी में शामिल होने अरंगी गांव आयी थी. गुरुवार को चाचा की शादी थी. छात्रा शादी समारोह में घूम रही थी. तभी किसी ने पीछे से उसे पत्थर मारा. छात्रा पत्थर मारने वालों को खोजते हुए शादी समारोह से बाहर निकल गयी. वह सुनसान जगह पहुंच गयी.

तभी गांव के ही तीन नाबालिक किशोरों ने छात्रा को पकड़ लिया. गांव से एक किमी दूर सुनसान जगह बेहराटोली ले गये. जहां छात्र से दुष्कर्म की घटना घटी है. पीड़िता के अनुसार पहले एक किशोर ने रेप किया. दो अन्य किशोर रेप करने की कोशिश ही कर रहे थे कि ग्रामीण पहुंच गये. इसके बाद तीनों किशोर भाग गये. रेप में शामिल किशोर वर्ग सातवीं का छात्र है. वह अन्य दो किशोर चौथी व छठी कक्षा के छात्र हैं.

नाबालिक से रेप हुआ है. इस मामले में घाघरा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अंशुमान कुमार, एसपी, गुमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola