सेवानिवृत्तकर्मी के निधन से परियोजना क्षेत्र मे शोक की लहर

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ओसीपी कार्यालय में ड्रिल ऑपरेटर के रूप में किया था कार्य

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना से सेवानिवृत कर्मी भूदेव सिंह के आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र मैं शोक की लहर व्याप्त हो गयी है. यूनियन नेता रामजी साह, डॉ राधेश्याम चौधरी, बाबूलाल किस्कू, राम सुंदर महतो, शंकर गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भूदेव परियोजना के ओसीपी कार्यालय में ड्रिल ऑपरेटर के रूप में कार्य किया था. कुछ वर्ष पूर्व परियोजना से सेवानिवृत्त हुआ था. वह एक हंसमुख मिजाज के व्यक्ति थे. हमेशा अपने सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाकर कार्य करते थे. परियोजना से एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे और कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके आकस्मिक निधन हो जाने से काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा भगवान उनके आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola