विशेष मध्यस्थता शिविर में दो पारिवारिक मामलों का हुआ निष्पादन
गोड्डा परिवार न्यायालय परिसर में डालसा का पांच दिवसीय अभियान जारी
गोड्डा परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर के दूसरे दिन तक दो पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया गया. शिविर के पहले दिन सोमवार को एक तथा दूसरे दिन मंगलवार को एक मामले का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया. यह विशेष मध्यस्थता अभियान 15 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 19 जून 2026 तक चलेगा. शिविर का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना है. परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मध्यस्थता शिविर का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा कराना है. इससे न केवल मामलों का शीघ्र समाधान होता है, बल्कि पारिवारिक संबंधों को भी संरक्षित रखने में मदद मिलती है. शिविर में मध्यस्थ के रूप में जितेंद्र दुबे, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेंद्र नारायण, राजकुमार घोष, रीना डे, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, स्वाति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन तथा कुंदन ठाकुर सहित अन्य मध्यस्थ पारिवारिक मामलों के निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










