अवैध संबंध के शक में करायी थी पत्नी की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार, पति फरार
Updated at : 16 Feb 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में करायी थी पत्नी की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार, पति फरार
विज्ञापन
संवाददाता, गोड्डा
गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा पुलिस ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया. इस मामले में बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र निवासी वरुण मंडल पर मात्र 9,710 रुपये की सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या करवाने का मामला उजागर हुआ है. हत्या के पीछे का कारण पत्नी पर अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है. चार दिन पहले बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास सरसों के खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और आखिरकार मृतका की पहचान बिहार के धोरैया की प्रियंका देवी के रूप में हुई. एसडीपीओ अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इस हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि, बिहार के धोरैया थाना क्षेत्र के वरुण मंडल ने अपनी पत्नी प्रियंका देवी की हत्या की साजिश रची. पुलिस जांच में पता चला कि 12 फरवरी को प्रियंका देवी मा योगिनी मंदिर में पूजा करने के लिए बिहार आयी थीं. जब वह लौट रही थीं, तो उनके पति वरुण मंडल ने अपने दो सहयोगियों 23 वर्षीय टुनटुन मांझी (चनाईचक, पथरगामा थाना) और 35 वर्षीय भूदेव उर्फ सरवन दास (महेशपुर, बसंतराय थाना) को हत्या की सुपारी दी. पहले 10,000 रुपये तय हुए थे, लेकिन उन्हें 9,710 रुपये दिये गये.दोपट्टे से गला घोंटकर ले ली थी जान
इन दोनों ने महिला का पहले उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने जब लगातार जांच और छापेमारी की, तो दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि पति वरुण मंडल ने ही यह साजिश रची थी. हत्या की वजह पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से सुपारी की रकम 9,710 रुपये और एक मिट्टी का चिलम बरामद किया गया. पुलिस को महिला के शव के पास टूटे हुए मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड से हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिली. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों की वरुण मंडल से पहले से जान-पहचान थी. हत्या के बाद से ही वरुण मंडल फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.13 फरवरी को महेशपुर बहियार में मिला था महिला का शव
गौरतलब है कि 13 फरवरी को बसंतराय थाना क्षेत्र के महेशपुर बहियार में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. इस संबंध में बसंतराय थाना में कांड संख्या 9/25 दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया था. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. इस जांच दल में पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी बसंतराय मनीष कुमार यादव, थाना प्रभारी पथरगामा मनोहर कुमार, सब-इंस्पेक्टर रोशन कुमार, जय नारायण राम, विजय कुमार शर्मा, ज्योति तिवारी, नारद कुमार सहित तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे.—————————————————————————————
खुलासा. बहियार से मिले महिला के शव मामले में खुलासा
पथरगामा व बसंतराय के रहने वाले हैं अभियुक्त टुनटुन तांती व भूदेव दास उर्फ सरवन दास
10 हजार तय हुई थी हत्या की सुपारी, 9710 रुपये दिये गये अभियुक्तों को
पति वरुण मंडल की तलाश में पुलिस लगातार कर रही छापेमारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




