मखनी गांव में नकदी सहित जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गांव घर में शोर मचाया, तो ग्रामीणों से पता चला
मफसिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव के एक घर में चोरी हुई है. मामला मखनी मोहली टोला का है. गांव के एक इलेक्ट्रोनिक दुकानदार सोनू महतो के घर से बीती रात चोरों ने तकरीबन एक लाख की संपत्ति की चोरी की घटना अंजाम दिया है. सोनू महतो के पिता मोहन महतो भी मिठाई व्यवसायी हैं. गांव में सोनू महतो का भी इलेक्ट्रोनिक समान का दुकान है. सोनू महतो ने थाना पहुंचकर चोरी की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा सहित सब इंस्पेक्टर योगेश यादव जांच करने पहुंचे. सोनू ने पुलिस को बताया कि उनके पिताजी के साथ शिवरात्रि के मेले में मिठाई दुकान लगाने गया था. वहां दो दिनों तक था. घर में केवल उनकी मां थी. इसका फायदा चोरों ने उठाया. बक्से में रखे तकरीबन 80 हजार नकद सहित चांदी के जेवरात आदि पर चोरों ने हाथ फेर लिया. सुबह होने पर सोनू की मां ने जब देखा, तो घर का गेट खुला हुआ पाया. इस दौरान घर का समान बिखरा पड़ा था. गांव घर में शोर मचाया, तो ग्रामीणों से पता चला. पूरा बक्सा और कागज घर से बगल खेत में बिखरा पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. हालांकि पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




