जमायडीह गांव का जलमीनार तीन वर्षों से बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

लोगों को पीने के पानी के लिए हो रही परेशानी, लाखों की लागत वाली योजना बनी बेकार
महागामा प्रखंड के जमायडीह गांव में बना जलमीनार पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. लाखों रुपये की लागत से बनी यह योजना आज पूरी तरह बेकार साबित हो रही है और गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी की किल्लत बढ़ जाती है और लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार की लाखों की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं और उनका सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. जलमीनार की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलमीनार को दुरुस्त कराया जाये, ताकि उन्हें स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










