पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Published at :09 May 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूली बच्चों को  पढ़ाया  सड़क सुरक्षा का पाठ

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा नियमों का कठोरता से पालन नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजाभीठा पुलिस ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय केरो बाजार पहुंचकर बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर बिशुनदेव चौधरी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते कहा कि सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा नियमों का कठोरता से पालन नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. गोड्डा से महागामा नये हाइवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटना की संख्या तेजी से बढ़ी है. इंस्पेक्टर ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि जब भी उनके अभिभावक घर से बाहर निकलें, तो उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दें. नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जायेगी. मौके पर थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव, प्रधानाध्यापिका अग्नेश मरांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola