जर्जर सड़क से परियोजना कर्मियों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Author Sanjeet kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
जर्जर सड़क. | Prabhat Khabar Network

जर्जर सड़क. | Prabhat Khabar Network

राजमहल कोल परियोजना के बड़ा सिमड़ा से हिजूकिता तक की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों और कर्मियों को भारी परेशानी हो रही है। जल्द मरम्मत की मांग की गई है।

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित क्षेत्र बड़ा सिमड़ा से हिजूकिता तक जाने वाली सड़क जर्जर होने से परियोजना कर्मियों एवं ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का समय-समय पर परियोजना प्रबंधन द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाता है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. इसके बावजूद सड़क की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने के कारण यह प्रत्येक दो वर्ष के भीतर ही फिर से जर्जर हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन भी बहुत कम होता है. इसके बावजूद सड़क के बीचों-बीच दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है. यह मार्ग केवल राजमहल कोल परियोजना के कार्यालय तक ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों को भी जोड़ता है, इसलिए इसकी बेहतर स्थिति बनाये रखना आवश्यक है. मुखिया प्रतिनिधि सांझला हांसदा ने परियोजना प्रबंधन से मांग की कि सड़क की जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाये, ताकि परियोजना कर्मियों और ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola