भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में शक्ति केंद्र व बूथ समितियों का गठन

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा हनवारा मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक में भांजपुर शक्ति केंद्र और बूथ समितियों का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन

भाजपा हनवारा मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गुरुवार को भांजपुर गांव में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने की. बैठक में भांजपुर शक्ति केंद्र समिति तथा विभिन्न बूथों की समितियों का गठन किया गया. इस दौरान प्रिंस कुमार को भांजपुर शक्ति केंद्र का संयोजक मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

इसके अलावा बूथ संख्या-330 से शिवानंद साह, 331 से जितेंद्र कुमार, 332 से धीरज मंडल, 333 से बिपिन राज, 334 से पीयूष कुमार, 335 से प्रभाकर पोद्दार तथा 336 से सीताराम रविदास को बूथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया. बैठक में हनवारा मंडल प्रभारी पप्पू ठाकुर, मंडल महामंत्री नरोत्तम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष पिताम्बर शर्मा, राजकुमार साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola