गोड्डा के शिक्षक रीतेश रंजन का राष्ट्रीय कैंपेन ‘फ्यूचर का टीचर’ में चयन
महागमा के शिक्षक रितेश | Prabhat Khabar Network
गोड्डा जिले के शिक्षक रीतेश रंजन को 'फ्यूचर का टीचर' नामक राष्ट्रीय कैंपेन के लिए चुना गया है. यह चयन उनके नवाचारी और रचनात्मक शिक्षण प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है. इससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है.
हनवारा : शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रीय कैंपेन ‘फ्यूचर का टीचर’ में गोड्डा जिले के शिक्षक रीतेश रंजन का चयन हुआ है. जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा, महगामा के सहायक शिक्षक रीतेश रंजन के वीडियो को इस कैंपेन में शामिल किया गया है.
नवाचारी शिक्षण के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान
रीतेश रंजन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बच्चों के सीखने को आसान व रोचक बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं. उनके शिक्षण के तौर-तरीकों और प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.
चयन पर जताया टीम का आभार
चयन पर रीतेश रंजन ने पूरी टीम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच से शिक्षकों के कार्यों और नवाचारों को पहचान मिलती है, जो और बेहतर करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है.
उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के माध्यम से शिक्षकों की आवाज और अनुभवों को व्यापक मंच मिल रहा है, जो शिक्षा में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए