भारतीय मजदूर संघ का धूमधाम से मनाया गया 72वां स्थापना दिवस

Author Sanjeet kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
स्थापना दिवस मनाते बीएमएस कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

स्थापना दिवस मनाते बीएमएस कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

भारतीय मजदूर संघ ने अपना 72वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान श्रमिकों के हितों और संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को ऊर्जानगर स्थित कार्यालय में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्रमिकों ने सामूहिक रूप से श्रमिक गीत गाये तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया सचिव सह संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जो राष्ट्रहित और श्रमिक हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है. उन्होंने कहा कि संगठन का मूल सिद्धांत राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित है तथा बीएमएस हमेशा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और श्रमिकों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बीएमएस के एरिया अध्यक्ष आशुतोष मंडल, वीरेंद्र मुर्मू, सुजान लोहार, कैलाश मिश्रा, गजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र वर्मा, मनोज साह, विष्णु विश्वकर्मा, चंद्रशेखर रवानी, शिव कुमार साह, सुनील हांसदा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola