प्रमुख : टिकट दलाली के आरोप में दो गिरफ्तार

शनिवार दोपहर सादे लिबास में रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पहुंची और दीपक यादव तथा अरुण यादव को हिरासत में ले लिया.
कार्रवाई. महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र में क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी संवाददाता, गोड्डा महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली के आरोप में मालदा डिवीजन रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सादे लिबास में रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पहुंची और दीपक यादव तथा अरुण यादव को हिरासत में ले लिया. बताया गया कि रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिये दोनों को अपने साथ ले जाना चाहा. इसकी जानकारी मिलने पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने सतर्कता दिखाते हुए रेलवे अधिकारियों को वापस बुलाया. बाद में रेलवे अधिकारियों द्वारा महागामा थाने में आवेदन देने के बाद दोनों आरोपियों को रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम कहलगांव रेलवे थाना लेकर गयी. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दिये जाने के कारण अधिकारियों को वापस बुलाया गया था. नियम संगत आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की अनुमति दी गयी. वहीं मालदा डिवीजन क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अवैध टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले में कहलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अचानक हुई इस कार्रवाई से रेलवे आरक्षण केंद्र परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










