सड़क में कीचड़ हो जाने से ग्रामीण को काफी परेशानी

Updated at : 12 Jul 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क में कीचड़ हो जाने से ग्रामीण को काफी परेशानी

सड़क में कीचड़ हो जाने से ग्रामीण को काफी परेशानी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर. प्रखंड के केरो कुप्पी से तेलों तक सड़क नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को लगभग 30 किलोमीटर दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है. यह क्षेत्र बरहेट विधानसभा के अंतर्गत आता है. क्षेत्र में अधिकतर आदिवासी और पहाड़िया ग्रामीण निवास करते हैं. ग्रामीण कुर्बान अंसारी और सुकुमार कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र राज्य के मुख्यमंत्री का है, फिर भी यहां की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है. वर्षा होने पर सड़क में कीचड़ भर जाता है, जिससे आवागमन करना मुश्किल हो जाता है. सड़क लगभग 1 किलोमीटर खराब है और यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को प्रभावित करती है. सड़क बन जाने से लगभग 10,000 की आबादी को लाभ मिलेगा. मुखिया महेंद्र किस्कू ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय को जोड़ती है. सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. जिला प्रशासन को सड़क निर्माण के लिए पहल करनी चाहिए, ताकि सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola