Ustaad Bhagat Singh का फर्स्ट रिव्यू आउट, पवन कल्याण की एंट्री को बताया ‘पैसा वसूल’

Updated:
विज्ञापन

फिल्म उस्ताद भगत सिंह के लीड एक्टर पवन कल्याण, फोटो- इंस्टाग्राम

Ustaad Bhagat Singh First Review: 19 मार्च को उस्ताद भगत सिंह और धुरंधर 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच उस्ताद भगत सिंह का पहला रिव्यू सामने आ गया है. पवन कल्याण की एंट्री सीन को काफी दमदार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh First Review: तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. यह एक एक्शन-कॉमेडी एंटरटेनर है जिसमें सुपरस्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशी खन्ना और आर. पार्थिबन भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं कि रिव्यू में फिल्म के बारे में क्या बताया गया.

विज्ञापन

उमैर संधू बोले- पवन कल्याण की एंट्री सीन एकदम पैसा वसूल

ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने एक्स पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का रिव्यू करते हुए लिखा, पवन कल्याण की एंट्री सीन एकदम पैसा वसूल है! मैं ‘उस्ताद भगत सिंह’ की ओवरसीज सेंसर स्क्रीनिंग देख रहा हूं.

रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की एडवांस बुकिंग

रिलीज होने से पहले ही ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु भाषी क्षेत्रों में फिल्म के टिकट पहले ही अच्छी-खासी संख्या में बिक चुके हैं. खासकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 120 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ का होगा क्लैश

‘उस्ताद भगत सिंह’ डायरेक्टर हरीश शंकर और पवन कल्याण की साथ में दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने साल 2012 की हिट फिल्म गब्बर सिंह में साथ काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा. आदित्य घर के डायरेक्ट में बनी इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को रखे गए हैं.

आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमत बढ़ाने की मंजूरी

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने शुरुआती दिनों के लिए टिकट की कीमत बढ़ाने की अनुमति दे दी है. 123 तेलुगू वेबसाइट के अनुसार, सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में टिकट की कीमत 100 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है. जीएसटी सहित अब इन थिएटरों में एक टिकट की कीमत लगभग 247 रुपये हो जाएगी. वहीं मल्टीप्लेक्स थिएटरों में टिकट की कीमत 125 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है. इसके बाद मल्टीप्लेक्स में एक टिकट का नया रेट करीब 302 रुपये होगा. सरकार ने साफ किया है कि यह नई कीमतें सिर्फ 10 दिनों के लिए लागू रहेंगी.

यह भी पढ़ें- अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट… अब हो रहा पछतावा

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola