ठाकुरगंगटी में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से ईद की तैयारियों में संकट

Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से ईद की तैयारियों में संकट

महिलाओं में चिंता बढ़ी, लकड़ी के चूल्हे पर लौटने का डर, पर्व की खुशियों पर मंडराया संकट

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत की चर्चा जोरों पर है. लोग लगातार अपने मोबाइल फोन से गैस गोदामों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा है. इस कारण लोगों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. महिलाओं में यह डर बढ़ गया है कि कहीं पुराने दिन फिर से देखने को न मिलें और लकड़ी के चूल्हे का दौर फिर से शुरू न हो जाये. फिलहाल रमजान का महीना चल रहा है और ईद का पर्व भी नजदीक है. अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर मायूसी का माहौल देखा जा रहा है. महिलाओं का कहना है कि अगर सिलिंडर नहीं मिला तो पूरा पर्व फीका पड़ जाएगा. घर में यदि मेहमान आए तो भोजन की व्यवस्था भी मुश्किल हो जाएगी. बच्चों में उत्साह तो है, लेकिन लजीज व्यंजन नहीं मिलने का डर देखा जा रहा है. कई महिलाओं ने बताया कि वर्तमान समय में गैस की किल्लत ने तो दो वक्त के भोजन पर भी संकट डाल दिया है. ईद पर्व के पूर्व अब यही चिंता सताने लगी है कि घर में खाना कैसे बनेगा और आये हुए मेहमान को क्या खिलाया जाएगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola