मंदिरों का रंग-रोगन, सफाई और पंडाल निर्माण पूरा, आयोजन की रूपरेखा तैयार

Updated:
विज्ञापन
मंदिरों का रंग-रोगन, सफाई और पंडाल निर्माण पूरा, आयोजन की रूपरेखा तैयार

मेहरमा प्रखंड में वासंतीय नवरात्र की तैयारी जोरों पर, भव्य भागवत कथा और शोभायात्रा का आयोजन

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमौर, दरियापुर और खट्टी में वासंतीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं. इन तीनों जगहों पर पूजा के अलावा लगने वाले मेले की भी तैयारियां चल रही हैं. सभी जगह मंदिर का रंग-रोगन और परिसर की सफाई की जा रही है. साथ ही मूर्ति निर्माण का कार्य भी मूर्तिकार द्वारा किया जा रहा है. जैसा कि हर वर्ष होता है, इस वर्ष भी वासंतीय नवरात्र के शुभ अवसर पर सात दिन की भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. अमौर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष सात दिन भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. वृंदावन-अयोध्या से आ रही कथा वाचक रश्मि प्रिया चौथी पूजा से दसवीं पूजा तक कथा वाचन करेंगी. 22 मार्च को सैकड़ों कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. दोपहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों दो-पहिया, तीन-पहिया और चार-पहिया वाहन शामिल होंगे. शोभायात्रा में कथा वाचक और उनकी टीम रथ पर सवार रहेंगे. दरियापुर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना के दौरान प्रत्येक रात पर्दे पर रामायण का प्रदर्शन किया जाएगा. खट्टी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कापरी ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही 21 मार्च से रात्रि में सात दिन तक वृंदावन से आये कथा वाचक द्वारा भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. प्रखंड क्षेत्र के इन आयोजनों में मंदिरों की सजावट, सफाई, पंडाल निर्माण और कथा वाचकों की तैयारी पूरी कर ली गयी है और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola