हनवारा में अकीदत के साथ अदा की गयी रमजान के चौथे जुम्मे की नमाज

Updated:
विज्ञापन
हनवारा में अकीदत के साथ अदा की गयी रमजान के चौथे जुम्मे की नमाज

मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं, ईद की तैयारियों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन

पवित्र रमजान माह के चौथे जुम्मा को लेकर महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और उल्लास का माहौल देखने को मिला. शुक्रवार को बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और जुम्मा की नमाज अदा की. इस दौरान सभी ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के दौरान रमजान की बरकतों और इबादत की अहमियत पर भी चर्चा की गयी. मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की आवाजाही शुरू हो गयी थी और जुम्मा की नमाज के समय मस्जिदें पूरी तरह भरी हुई थीं. कई स्थानों पर नमाज़ियों को बाहर जाकर नमाज़ अदा करनी पड़ी. इमामों ने अपने बयानों में रमजान के आखिरी अशरे की फज़ीलत बताते हुए अधिक से अधिक इबादत करने की अपील की. इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है. लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं और नये कपड़े, टोपी, इत्र व अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं. बच्चों में भी ईद को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आने वाला जुमा रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा होगा, जिसे मुस्लिम समाज में विशेष महत्व के साथ अदा किया जाता है. वहीं, चांद दिखने की स्थिति के आधार पर इस वर्ष 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाये जाने की संभावना है. लोगों में इसके लिए खास उत्साह है और सभी बेसब्री से ईद का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola