बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Mar 2026 7:51 AM
अनंत सिंह, विधायक
Rajya Sabha Election 2026: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर कोर्ट ने जरूरी फैसला सुनाया. अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए वोट कर सकेंगे. वोट डालने के बाद अनंत सिंह फिर बेऊर जेल लौट जायेंगे.
Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. वोटिंग से पहले एनडीए (NDA) के लिए अच्छी खबर है. बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट ने जरूरी फैसला सुनाया और उन्हें मतदान करने की अनुमति दे दी.
मतदान के बाद लौट जायेंगे जेल
कोर्ट के फैसले के मुताबिक, 16 मार्च को अनंत सिंह कुछ देर के लिए बेऊर जेल से बाहर आयेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए वे वोट करेंगे. वोट डालने के बाद वे बेऊर जेल लौट जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में याचिका दायर की गई थी.
याचिका में क्या कहा गया?
याचिका में कहा गया था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. ऐसे में एक मतदाता जेल में बंद है. इसलिए पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए. अनंत सिंह के वकील की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई हुई. वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गई.
कोर्ट ने क्या दिया आदेश?
कोर्ट की ओर से बेऊर जेल के काराधीक्षक (Jail Superintendent) को आदेश दिया गया कि अनंत सिंह को पूरी सुरक्षा के साथ विधानसभा ले जाया जाए और उन्हें मतदान कराया जाए. वोटिंग के बाद अनंत सिंह को वापस जेल भेज दिया जाए. इस तरह से राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए कोर्ट का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है.
बजट सत्र के दौरान आए थे जेल से बाहर
इससे पहले विधायक अनंत सिंह बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान जेल से बाहर आए थे. इस दौरान उन्होंने विधायक पद की शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया था. इसके बाद वे वापस बेऊर जेल चले गए थे. फिलहाल, अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड को लेकर जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










