यूनियन के नेताओं ने प्रोजेक्ट ऑफिसर को किया सम्मानित

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 17 May 2026 11:15 PM

विज्ञापन

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन और झारखंड मजदूर कल्याण संघ ने किया सम्मान

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में नव नियुक्त प्रोजेक्ट ऑफिसर ओपी चौधरी का यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रामस्वरूप, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम चौधरी एवं झारखंड मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष अर्जुन महतो ने शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रोजेक्ट ऑफिसर ओपी चौधरी राजमहल परियोजना के कुशल अधिकारी हैं. उनके अनुभव और कुशल नीति से परियोजना लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ रही है. उन्होंने परियोजना को कोयला उत्पादन और डिस्पैच में बेहतर स्थान दिलाया है, जिससे कोल इंडिया में परियोजना का नाम रोशन हुआ है. प्रोजेक्ट ऑफिसर ओपी चौधरी ने बताया कि इसीएल द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, उसे सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से निभाया जाएगा. उन्होंने परियोजना में गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर एसके सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट ऑफिसर के अनुभव और कुशलता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola