गोड्डा में दो दिन से बेहाल कर रही उमस और तेज धूप

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में दो दिन से बेहाल कर रही उमस और तेज धूप

-गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले में चिलचिलाती धूप और उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार जलन और चुभन वाली गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. एक सप्ताह पहले हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने फिर से तल्ख तेवर अपना लिया है. लोग तीखी धूप और गर्म हवा से जलन महसूस कर रहे हैं, वहीं हवा न चलने के कारण भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है. बिजली कटौती ने परेशानी को और बढ़ा दिया. रविवार की सुबह से ही तेज धूप दिखाई दी. अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता 62 प्रतिशत रही. पिछले दो दिनों से पूरे जिले में तेज धूप और उमस की वजह से बाजारों में सन्नाटा सा है. लोगों ने चिपचिपाहट और उमस के कारण बेचैनी महसूस की. पंखा और कूलर की हवा भी राहत देने में असमर्थ दिखाई दी.

दो दिन बाद मौसम में बदलाव की संभावना

केवीके गोड्डा के मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश के अनुसार, दो दिनों के बाद आसमान में बादल छाने लगेंगे और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है. इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola