नाला जाम के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़, राहगीर व वाहन चालक परेशान

Updated:
विज्ञापन
नाला जाम के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़, राहगीर व वाहन चालक परेशान

-मुख्य मार्ग पर जमे गंदे पानी से आवागमन हुआ दूभर

विज्ञापन

हनवारा थाना रोड के मुख्य मार्ग पर नाला जाम रहने के कारण पिछले कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है. नाला की नियमित सफाई नहीं होने से घरों का दूषित पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़मय हो गया है. यह सड़क क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे, दुकानदार और अन्य लोग गुजरते हैं. सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन कठिन हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नाला की समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने महागामा विधायक एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से नाला की जल्द सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola