पारिवारिक कलह से तंग महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

पकड़िया गांव की घटना, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन

गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में एक 46 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिकंदर यादव की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, पकड़िया गांव निवासी बबीता देवी पिछले कुछ समय से परिवार में चल रहे विवाद से परेशान थीं. रविवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि क्षुब्ध होकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा. सदर अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

– दिनेश कुमार महली, नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola