संताल रेजिमेंट की मांग को लेकर करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ललमटिया व बोआरीजोर के बेराेजगार संताल युवकों को मिले नौकरी

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के अधीनस्थ प्राइवेट कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवक की नौकरी शिक्षा नीति एवं स्वास्थ्य नीति में सुधार तथा संथाल रेजिमेंट की स्थापना को लेकर समाजसेवी सूर्यनारायण हांसदा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र देकर कहा कि यह क्षेत्र कोयला कंपनी से प्रभावित है. क्षेत्र के ग्रामीण अपनी कीमती जमीन देकर कोयला कंपनी को स्थापित किया. देश हित के लिए ग्रामीणों ने अपना अहम योगदान दिया है. लेकिन कंपनी प्रबंधन ग्रामीण को ठगने का कार्य किया है. प्राइवेट कंपनी क्षेत्र के बेरोजगार युवक को नौकरी नहीं देकर बाहरी लोगों को नौकरी देता है, जो कोल इंडिया के नियम के विरुद्ध है. परियोजना प्रबंधन को अपने सीएसआर फंड से क्षेत्र शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा में सुधार करना है. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि संथाल रेजिमेंट का स्थापना किया जाये. आदिवासी एवं पहाड़िया लड़की से गैर आदिवासी विवाह करता है, तो उसे आदिवासी की मिलने वाली सुविधा से वंचित किया जाये. उन्होंने कहा कि एक जून तक मांग पर सकारात्मक पहल नहीं किया गया, तो आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी. नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए 25 मई से गांव-गांव घूम कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola