कन्हवारा में नाग देवता को चढ़ाया गया खीर का भोग, आज होगा पूजा का समापन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 11:23 PM

विज्ञापन

आद्रा नक्षत्र के अंतिम दिन परंपरा का हुआ निर्वहन

विज्ञापन

गोड्डा शहर से सटे कन्हवारा गांव में रविवार को आद्रा नक्षत्र के अंतिम दिन परंपरागत रूप से नाग देवता को खीर का भोग अर्पित किया गया. इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. कुल पांच क्विंटल दूध से तैयार की गयी खीर को प्रसाद के रूप में पहले नाग देवता को अर्पित किया गया और फिर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. खीर वितरण की सेवा में मंदिर के पुजारी अशोक मांझी के साथ प्रदीप मांझी, पूर्व मुखिया परमानंद साह, अशोक कापरी, भवेश, विकास, श्रीकांत कापरी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. पुजारी अशोक मांझी ने जानकारी दिया कि पूजा का समापन सोमवार को किया जाएगा. इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद नाग देवता को डलिया (धान, नारियल, सुपारी आदि से भरी टोकरियां) और प्रसाद अर्पित किया जाएगा. परंपरा के अनुसार, सोमवार को हजारों श्रद्धालु मंदिर में नाग देवता को डलिया चढ़ाने पहुंचते हैं. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी उपलक्ष्य में सोमवार को गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोगों के जुटने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि यह पूजा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसमें कन्हवारा सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ नाग देवता की पूजा करते हैं और डलिया अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola