गायत्री महायज्ञ के समापन पर दीप यज्ञ आयोजित

Updated at : 04 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ के समापन पर दीप यज्ञ आयोजित

हजारों पुरुष व महिलाओं ने हवन आहुति में लिया भाग

विज्ञापन

महागामा के ऊर्जानगर मेला मैदान में आयोजित 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ. विश्व कल्याण की कामना को लेकर यज्ञ के अंतिम दिन भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने 5001 दीपों से आरती कर विश्व शांति और समृद्धि की मंगल कामना किया. दीपोत्सव से कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा. इस दौरान हजारों पुरुष व महिलाओं ने हवन आहुति में भाग लिया. इसके पूर्व सुबह में बड़ी संख्या में लोगों ने गायत्री दीक्षा लिया. दीक्षा लेने वाले लोगों को 16 संस्कारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया. करीब सौ बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, नामकरण संस्कार,अन्नप्राशन, गर्भधारण संस्कार आयोजित किया गया. महायज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के वक्ता बालक राम रत्न मूल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संस्कार व दीक्षा परंपरा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान गायत्री महामंत्र में निहित है. उन्होंने गायत्री मंत्र के दार्शनिक व विज्ञान पक्ष पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों से प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का जाप करने की अपील किया. प्रज्ञा कथा के माध्यम से लोगों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि आज सारे संबंध अर्थ यानी रुपया- पैसा पर आधारित हो गया है जो परेशानी का कारण है. धन दौलत से सामग्री खरीद सकते है. लेकिन शांति और संस्कार नहीं खरीद सकते है. इसके लिए अध्यात्म की शरण में आना ही होगा. बताया कि बिना गुरु के ज्ञान एवं सद्गति की प्राप्ति नहीं हो सकती है. महिला मंडल की निक्की श्वेता सिन्हा और रेशमा जायसवाल ने बताया कि गायत्री यज्ञ केवल यज्ञ ही नही अपितु गुरुदेव की आज्ञा से युग निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प है. इस यज्ञ का मूल उद्देश्य मानव में देवत्व स्थापित कर इस धरती पर ही स्वर्ग जैसा माहौल बनाना है. यज्ञ के अंत में श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola