वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले शिक्षक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : शिक्षकों ने दो माह के वेतन बकाया पर जतायी चिंता

विज्ञापन

गोड्डा जिले के शिक्षकों के मार्च और अप्रैल 2026 के वेतन भुगतान में देरी को लेकर शुक्रवार को जिला समग्र शिक्षा मंच के बैनर तले शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की. उन्होंने वेतन न मिलने के कारण हो रही आर्थिक कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा. विदित हो कि डीएसइ और डीडीओ के बीच उपजी कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण ट्रेजरी ऑफिसर ने जिले के शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी. इस विरोध में लगभग 200 शिक्षक समाहरणालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर डीएसई से सीधे संवाद किया. मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि 8 मई को ही ट्रेजरी ऑफिसर को औपचारिक पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा. पत्र के माध्यम से वेतन भुगतान में आ रही तकनीकी बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. समस्या समाधान की सूचना संबंधित डीडीओ को भी तत्काल दी जाएगी, ताकि भुगतान प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके. शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि 9 मई 2026 तक तकनीकी समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं हुआ और वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो वे आगे की उग्र रणनीति और आंदोलन पर विचार करने के लिए बाध्य होंगे. इस दौरान सुभाष चंद्र, विद्यानंद प्रसाद, प्रमोद झा, शम्स परवेज, भगवान सोरेन, साकेत कुमार, मुनिता कुमारी, नीलू चक्रवर्ती, सुबोध मंडल, मनोज कुमार, पवन कुमार, मंजरी जरूहार, अंसार आलम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola